क्या आपका बुध खराब है ?

-: खराब बुध के लक्षण -:
-: यदि बुध ग्रह जन्मकुंडली या नवांश कुण्डली के त्रिक् या त्रिषडाय भावों (3rd House, 6th House, 8th House, 11th House, 12th House) में बैठा हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि बुध ग्रह पंचम भाव या सप्तम भाव में शनि/ मंगल / सूर्य/ राहु/ केतु जैसे क्रूर/ तामसिक ग्रहों से युक्त या पीड़ित हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि षड्बल/ विंशोपक बल/ वैशेषिकांश बल में बुध को 50% से कम अंक मिले हों तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि कुंडली के शुभ भावों (1st, 4th, 5th, 7th, 9th, 10th, 11th) का स्वामी बुध हो और भावबल में उस भाव को रुपस बल 100% से कम मिला हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपका गणित (Mathmatics) कमजोर हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपका धन अनपेक्षित जगहों पर बेवजह खर्च होता है तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपमें संकोच का भाव, घर कर गया है तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपको नसों या त्वचा सम्बन्धित समस्या तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपके दांत समय से पहले खराब/ दूषित हो जाएं या आपका गन्धपरीक्षण (नाक) कमजोर हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपके घर/परिवार/कुटुम्ब में बहन, बेटी, बुआ, मौसी की स्थिति (आर्थिक/ वैवाहिक) कमजोर हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपकी वाणी से न चाहते हुए भी अपशब्द निकल जाते हैं या आप न चाहते हुए भी धोखाधड़ी या हेराफेरी जैसे कामों में प्रवृत्त होते हैं तो समझिए कि बुध खराब है |

-: यदि आपकी कुंडली में अकेला बुध चतुर्थ भाव में बैठकर निष्फलता योग बना रहा हो और आपको तोता पालने, चौड़ी हरी पत्तियों वाले पौधे लगाने का शौक हो तो समझिए कि बुध खराब है |

-: यदि आपकी कुंडली में"चंद्रमा + बुध" या "मंगल + बुध" की दुर्युति हो तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपके घर में उत्तर दिशा (बुध दिशा) में कचरा, कूड़ा, अटाला, कबाड़, शौचालय, दूषित स्थान व टूटी फूटी चीजें रखी हों तो समझिए कि बुध खराब है|

-: यदि आपका भी बुध ग्रह खराब है तो गणपति आराधना के तहत इस "गणपति अथर्वशीर्ष" का श्रवण प्रातः व सायं अवश्य करें |